Leadership Messages

President's message

leader

Dr. Aditya Batra, President

quote

मैं अत्यन्त सौभाग्य शाली हूँ कि मुझे एक ऐसे विद्यालय परिवार का सदस्य बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ है जो शहर का एक प्रतिष्ठित भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से प्रेरित शिक्षा देने का अत्यन्त पुनीत कार्य कर रहा हैं।

आज हमारी सभ्यता एवं संस्कृति, हमारे संस्कार, हमारे आदर्श धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। हम पाश्चात्य संस्कृति की चकाचोंध से प्रभावित होकर अपने नैतिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। हमारे आदर्श, संस्कार, संस्कृति, नैतिक मूल्य हमारे लिए गर्व ही नहीं गौरव का विषय हैं। इनके साथ हम जुडे रहे इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षा भारती संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर प्रगतिशील हैं। इस संस्थान का प्रत्येक छात्र शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान, अनुशासन-प्रिय, आत्मविश्वासी एवं आत्म सम्मान के साथ जीवन की उच्चतम उपलब्धियों को हासिल करे। वह परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति पूर्णतया निष्ठावान एवं समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे। यही शिक्षा भारती संस्थान का एक मात्र उद्देश्य हैं। आप जिस स्नेह एवं विश्वास के साथ अपने घर की कली को हमें सौपते हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारा संस्थान उस कली को एक ऐसा विकसित पुष्प बनाने का प्रयास करेगा जो पूरे समाज को एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करेगा।

सन् 1980 में लगाया गया एक छोटा-सा पौधा आज एक विशाल वृक्ष का रूप धारण कर चुका हैं। ये सब आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं की देन हैं।

आप सभी का अमूल्य सहयोग एवं कुशल मार्गदर्शन भविष्य में भी प्राप्त होता रहैगा। इसी आशा एवं आकांक्षा के साथ…

शुभकामनाओं सहित

Manager's message

leader

RamCharan Singla , Manager

quote

आज सम्पूर्ण संसार प्रगति की स्पर्धात्मक दौड़ में अनवरत भाग रहा है। स्पर्धा की इस दौड़ में हम अपने नैतिक मूल्यों, अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। अत: आवश्यकता है-अपने संस्कारों को, अपनी संस्कृति को जीवन्त रखने की। ये मेरा परम् सौभाग्य है कि मुझे ऐसे विद्यालय में प्रबन्धक के दायित्व निर्वहन का सुअवसर मिला है जो भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा देकर छात्रों के सर्वागीण विकास की ओऱ अग्रसर है। हमारा विद्यालय विद्यार्थी को एक ऐसा चरित्रवान, देेशभक्त नागरिक बनाने के लिए कृत संकल्प है जो देश को सम्पूर्ण विश्व का सिरमौर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।

मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से प्रेरित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अपने इस दायित्व को अत्यन्त कुशलतापूर्वक निभाने में सफलता प्राप्त करेगा। इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त छात्र न केवल अपने परिवारिक दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाह करने में कामयाब होगे अपितु अपने सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व को भी कुशलता पूर्वक निभायेगें ।

मेरी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि विद्यालय दिन-दुगनी, रात-चौगुनी उन्नति करे ।

इन्हीं शुभकामनाओं सहित ।

Principal's message

leader

Mr. Jitender Kumar, Principal

quote

High standards and expectations for each student in regard to academic performance, co-curricular participation, and responsible citizenship are the foundation of our school. It is with pride that we hold these high standards and ask each of our students to commit to maintaining the extraordinary record of achievement and contribution that has been the legacy of Shiksha Bharti Sr. Sec. School School students. It is the contribution of our students to our school community that makes Shiksha Bharti Sr. Sec. School an exceptional learning community. Full participation in academic and co-curricular programs and a willingness to act responsibly as an individual within our educational environment are the factors that enable all to have a successful and enjoyable year.In conclusion, I wish you all a wonderful school year. If I can be of any assistance, please do not hesitate to contact me and know that my door is always open. I can be reached at shikshabhartirtk@rediffmail.com also. I am honored to serve as the Principal of this prestigious institution.